किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की खबरें सुर्खियों में हैं।

संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के आध्यात्मिक जीवन की राह अपनाने और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, ममता के महामंडलेश्वर बनने पर विवाद उठ गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है, यह पदवी उस व्यक्ति को दी जानी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी बनने का वास्तविक भाव हो। इस विवाद ने किन्नर अखाड़े और धार्मिक समुदायों के बीच चर्चा का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है।