केजीएमयू मेडिकल बुलेटिन
कल हुई दुर्घटना के संदर्भ में रोगियों की स्थिति
कुल 9 रोगी भर्ती हुए थे। इनमे से दुर्भाग्यवश 2 रोगियों की मृत्यु हो गई।
40 वर्षीय महिला एवम 13 वर्षीय किशोरी का निधन सिर की चोट एवम कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण हुआ है।
2 अन्य रोगी वेंटीलेटर पर हैं। इनकी स्थिति गंभीर है। सिर पर चोट लगने से खून का जमाव हो गया है।
अन्य घायल रोगी उपचार पर हैं, उन सभी की हालत स्थिर है। घायलों में 6 वर्षीय बालिका, 13 और 15 वर्ष के किशोर बालक, 25, 26 और 35 वर्ष के पुरुष और 35 वर्षीय महिला सम्मिलित हैं।
सभी रोगी ICU में भर्ती हैं।
0 Comment