बस्ती। सदर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर द्वितीय में नवारंभ एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय की छात्रा सोनम, श्रद्धा, आंचल, शिवानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जबकि सोनम, आर्या, श्रद्धा, इकरा, शिवानी ने नाटक और अल्फिया, रजिया, लक्ष्मी, शांति ने देश भक्ति गीत, होली गीत सहित कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा निधि, सौम्या, नुजहत, स्नेहा, दिव्या, अंशिका, कृतिका, साफीना, पायल, रीतू, शालिनी, प्रियंका, कोमल, पूजा, शमा ने नाटक के साथ नृत्य और सामाजिक गीत की शानदार प्रस्तुति दी। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने परिषदीय विद्यालय के बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच पर लाने के लिए प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक ही होते हैं, बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देना ही जीवन को एक नया रूप हैं, इसमें सबसे अहम भूमिका शिक्षकों की होती है, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर की प्रधानाध्यापिका शशि कला और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर पिछले काफी दिनों से विद्यालय में बच्चों को तैयारी कराया गया है जो आज बच्चे मंच पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों को समय-समय पर प्रतिभाग कराया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सचिन शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, डॉ शिव प्रसाद, अनिल वर्मा, राघवेंद्र प्रताप पांडे, शिवप्रसाद, अल्पना श्रीवास्तव, गजला खातून, मनोज श्रीवास्तव, सत्यनारायन, एजुकेटर छाया यादव, मनीषा, पुष्पा, सविता आदि मौजूद रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 27 Mar, 12:55 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment