बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में अपराध रोकना किसी भी एसओ की बात नहीं है। इस क्षेत्र के लोग इतने मल बढ़ हो गएं हैं, कि इन्हें पुलिस तक की कोई खौफ नहीं रह गया। थाने की क्राइम रिपोर्ट बताती है, साल 2026 में मात्र छह माह में 178 मुकदमें दर्ज हो चुके है। वैसे अव्वल तो कोतवाली है, जहां पर 279 मुकदमा दर्ज है। कोतवाली से अधिक लालगंज एसओ की नौकरी खतरे में रहती है। एसओ की पूरी टीम में अगर 24 घंटा लगातार मेहनत करे तो भी क्षेत्र के क्राइम को कंटोल नहीं की सकते। जितने भी नामीगिरामी अपराधी हुए हैं, सभी इसी थाने क्षेत्र के माने जाते है। यही कारण है, कि इस थाना से अधिकंाश लोग संतुष्ट नहीं है। इस थाने पर चाहे जितना ईमानदार एसओ आ जाए, उन पर आरोप लगना तय है। वैसे भी पुलिस जब भी दबाव में काम करेगी, उस पर आरोप लगेगें ही। पुलिस विभाग ही एक मात्र विभाग हैं, जहां के एसपी से लेकर थाने के सिपाही तक को दबाव झेलना पड़ता है। सबसे अधिक तनावग्रस्त के षिकार इसी विभाग के अधिकारी और सिपाही रहते है।
एक दिन पहले में महादेवा में कोल्डड्रिंग को लेकर ऐसा विवाद बढ़ा की बात रंगदारी मांगने तक आ गई। अश्वनी कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्दर साकिन महादेवा की ओर से विनय पाल पुत्र अज्ञात साकिन तेनुआ थाना लालगंज जनपद बस्ती, लोरिक पाण्डेय पुत्र अज्ञात साकिन ठोका थाना लालगंज जनपद बस्ती, अमन उपाध्याय पुत्र अज्ञात साकिन बरतनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती एवं अन्य 03 व्यक्ति नाम व पता अज्ञात के खिलाफ लिखाए गए एफआईआर में कहा गया कि व वादी द्वारा मना करने पर 25 जून 26 को यह लोग एक राय होकर वादी के घर पर चढ़कर वादी के पिता के ऊपर असलहा तान कर 5000 रुपया की रंगदारी की मांग की, गाली गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दी।
0 Comment