एक महीने से फूका पड़ा ट्रांसफॉर्मर, फसल सुखी किसानों मे रोष 

ऊंचागांव : विकासखंड क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर में विधुत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। गांव फरीदा बांगर में एक महीने से ट्रांसफॉर्मर ख़राब होने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। स्थानीय किसान कुमारपाल, राजवीर, सुरेश, करणलाल, देवेन्द्र, मन्नू, देवपाल, बाबू, तेजवीर, देशराज, अफसर, मुमताज, गुलाब, सतपाल, हरपाल, सुरेंद्र, तिर्लोकचंद, ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के फूंकने की वजह 4 ट्यूबवेल बंद हो गई है। जिसकी वजह से करीब 250  बीघा में धान, ईख, उड़द, मूंग, तोरई, करेला, लोकी, फसलों को पानी जरूरत थी। लेकिन ट्रांसफॉर्मर के फूंकने की वजह से समय पर पानी न मिलने की वजह से फ़सल सुख गई हैं। लेकिन ट्रांसफॉर्मर फूंकने की वजह से ट्यूबवेल बंद हैं। पानी की कमी के कारण अब फसल शुरुआती दिनों में सुख रही है। खेतों में अब दरारें पड़ने लगीं हैं। पानी की कमी लम्बे समय से होने के कारण आने वाली फसल पूरी तरह सुख जाएंगी। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अफसरों मे कई बार चर्चा की जा चुकी है। लेकिन विधुत विभाग के अफसर अभी तक आज और कल के लिए टरका देते हैं। किसानों ने विधायक को भी अपनी समस्या के बारे में बताया। लेकिन विधुत विभाग के अफसर सभी के नियमों का उलंघन करते नज़र आ रहे हैं। स्थानीय किसानों ने बताया कि उनकी फ़सल खराब हो चुकी है। गांव के किसानों ने ट्रांसफॉर्मर की समस्या को लेकर जल्द ही बिजली घर पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। एक तरफ वर्तमान में गेहूं की फ़सल को सिंचाई की जरूरत है। लेकिन दूसरी तरफ विधुत विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं।

वर्जन: जेई साहब से फ़ोन द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नेटवर्क प्रोब्लम के चलते सम्पर्क नहीं हो पाया।