ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्राचीन गढ़ गंगा मेला को हर साल से बेहतर बनाए जाने के लिए डीएम कविता मीणा ने भव्य रूप दिया। प्राचीन गंगा मेला में सेक्टरों में बांटकर चौड़ी सड़कों से जोड़ा वहीं मेला ने पहली बार टेंट सिटी बनाया गया। मेला में देवी देवताओं के नाम गेट,शिव चौक,डमरू चौक,मेला के मुख्य मार्ग पर त्रिशूल,डमरू और सीसीटीवी कैमरा लगाकर मेला को कंट्रोल रूम बनाकर तीसरी आंख से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से पूरा मेला क्षेत्र को देखा जा सकेगा।
हुड़दंगियों ने पुलिस प्रशासन को किया मजबूर
दैनिक तेजयुग न्यूज़
डीएम कविता मीणा सीडीओ श्रुति शर्मा ने मिलकर गढ़ गंगा मेला को भव्य रूप दिया। मेला में आए भैंसा दौड़,ट्रेक्टर पर हुड़दंग मचाए जाने पर पुलिस प्रशासन को सख्ती के लिए मजबूर कर दिया। मेला क्षेत्र में कभी बैरियर नहीं लगाए गए थे। मजबूरी में सभी रोड़ पर बेरीकेट लगाए जाने को मजबूर हो गए।
धर्म को कर रहे बदनाम
दैनिक तेजयुग न्यूज़
धार्मिक पर्वो पर छूट दिए जाने से हुड़दंगी बदनाम कर रहे है। कावड़ मेला पर जमकर उत्पाद ही नहीं किया बल्कि पुलिस को मूक बनकर देखने को मजबूर कर दिया। उस समय हद हुई जब पुलिस के खौफ को खत्म कर दिया और अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। गढ़ गंगा मेला पर भी किसान मेला के नाम लेकर जमकर हुड़दंग मचाया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को परेशानी न हो ऐसा कहा है। धर्म को बदनाम करने की छूट नहीं दी है। हुड़दंगियों की वजह से सनातन की बदनामी होकर कमजोर हो रहा है।
0 Comment