बस्ती। बादशाही अखाड़ा, बस्ती में भारत रत्न स्वर्गीय राम विलास पासवान की जयंती सरदार कुलवेन्द्र सिंह अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की अगुवाई में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक न्याय, समानता, गरीबों, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों के लिए किए गए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में केसरी नरायन त्रिपाठी, लाडले हैदर रिज्वी, सौरभ यादव, बबीता, सावित्री देवी, प्रिती कन्नौजिया, छोटू बब्लू गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।