श्रीद्विवेदीबस्ती। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार का मुख्य फोकस गांव और ब्लॉक स्तर पर अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाना है। यह बातें उन्होंने विकास खंड सल्टौआ में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण और छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक मल्टी स्टोरी प्रशासनिक बिल्डिंग का भूमिपूजन और शिलान्यास के दौरान कही। कहा कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता आएगी और व्यवस्था बेहद मजबूत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के ईंधन बचत अभियान का पुरजोर समर्थन करते हुए आम जनमानस से अपील की कि वे देश हित और पर्यावरण हित में ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अनावश्यक खर्चों से बचें। इससे पूर्व, कार्यक्रम की शुरुआत में खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा के युवा एवं उभरते नेता दुष्यन्त विक्रम सिंह ने बताया कि बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा कराया गया है। कहा कि सल्टौआ ब्लॉक को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि ब्लॉक मुख्यालय को नई सड़क से जोड़ने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही एक भव्य समारोह में पांच साल के विकास पुस्तिका को क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद चौधरी (गिल्लम ) वैभव पाण्डेय, एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी, अरुणेश पाल, अमरनाथ गौतम, रिंगभान चौधरी, डॉव सतिराम चौधरी, अखिलेश शुक्ला, विनोद यादव, पप्पू सिंह, आशुतोष शुक्ला, झब्बू चौधरी, उमेश चौधरी, विकास पाण्डेय, राम बहादुर चौधरी, मनीष उपाध्याय, अमित सिंह, ध्रुबचन्द्र मौर्या, विनोद राजभर, जमुना पाण्डेय, जितेंद्र चौरसिया, सुधाकर सिंह, श्रीराम पांडेय, रामनिवास गिरी, सहित ब्लॉक कर्मचारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।