जिला चिकित्सालय सेक्टर-39 नोएडा से अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया गया संदेश
गौरव शर्मा
ग्रेटर नोएडा जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि आज संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सेक्टर-39 नोएडा से रैली निकाल कर किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० नरेन्द्र कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा० अजय राणा के द्वारा किया गया। इस रैली में नोएडा विकास प्राधिकरण एवं बाल एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रविन्द्र सिरोहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० उबैद कुरेशी, चिकित्सा अधिकारी डा० संजीव कुमार रहे। यह रैली जिला चिकित्सालय से निकलकर सेक्टर-39, सिटी सेन्टर से होते हुये सैक्टर- 41 नोएडा पर समाप्त हुईं। संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य चलाया जाएगा। इस अभियान के अर्न्तगत अन्तर्विभागी सहयोग से नालियो की साफ-सफाई, झाडी कटाई, कीटनाशक का छिडकाव, फॉगिंग का कार्य एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही आशाओं के द्वारा घर-घर जाकर फीवर सर्वे एवं कूलर, टंकी व अन्य पानी भरे पात्रों, जिनमें मच्छर का लार्वा पनपने की संभावना हो, खाली किया जाएगा।
0 Comment