छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के बाद उनका शव सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।