बरेली जैसे हादसे का इंतज़ार, फरीदा बांगर रजवाहे पर नहीं बनाई गई रेलिंग
ऊंचागांव : विकासखंड क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां से फरीदा बांगर के मुख्य मार्ग के बीच रजवाहे पर कई वर्ष पहले पुल बना हुआ है। इसकी मरम्मत भी सालों से नहीं हो सकी है। जिसकी रैलिंग नहीं है। रजवाहे पर दोनों तरफ रैलिंग नहीं होने से कई हादसों को भी निमंत्रण मिल चुका है। इतना ही नहीं रैलिंग नहीं होने की वजह से वाहन चालकों के गिरने का खतरा भी बना रहता है। इसके बाद भी संबंधित विभाग रैलिंग मरम्मत कार्य नहीं करा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन छोटे बड़े हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। इसके बाद भी जिम्मेदार रजवाहे पर रैलिंग नहीं लगा पा रहे हैं। लेकिन आला अधिकारियों के हौसले बुलंद होने की वजह से रजवाहे पर रेलिंग मरम्मत नहीं हो पाई है। लगता है संबंधित आला अधिकारी बरेली जैसे किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं।
0 Comment