ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर
चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
     कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश आज भी पूरे समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का जीवन प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं को दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
   निदेशक डॉ. विजयवीर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति से देश की सेवा की। दोनों महान नेताओं का जीवन हमें देशहित, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
     प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने विचारों एवं आदर्शों से देश को नई दिशा दी। गांधी जी का सत्य एवं अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है। छात्रों को इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही स्वच्छता, सत्य, अहिंसा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
   इस अवसर पर कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह, निदेशक डॉ. विजयवीर सिंह, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा, आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक मलका परवीन, चीफ प्रॉक्टर अब्दुल अली, विजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, स्वेता शर्मा, अंकित शर्मा, अरुण पाल सहित समस्त सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।