गढ़मुक्तेश्वर
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत टोल पर गर्जी युवा प्रदेश महासचिव आमिर चौधरी एवं जिला अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने टोल जी एम पीतम एवं वरिष्ठ पदाधिकारी संजय को दिया सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम मांग पत्र मांग पत्र में अवगत कराया गया कि गढ़ बृजघाट टोल प्लाजा पिछले 15 वर्षों से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है जिसको 2012 में भारत के राजपत्र में गलत अधिसूचना जारी कर ब्रजघाट को गांव दिखाकर एवं नगर पालिका से 3.9 किलोमीटर दूर दिखाकर स्थापित कर दिया गया जबकि बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका का उप कार्यालय है एवं गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की 1261 वह 1262 खसरा नंबर में टोल स्थापित कर दिया क्या था जो की अब 15 साल बाद समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा आरटीआई की सूचनाओं में सारा कच्चा चिट्ठा खुलकर सामने आया जिससे समस्त क्षेत्र की जनता में आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसको लेकर 22 दिसंबर 2026से 27 दिन का समाज सेवी पंकज लोधी एवं सहयोगियों ने कड़कड़ाती ठंड में गढ़ तहसील प्रांगण में धरना दिया गया एवं जिलाधिकारी हापुड़ के आमंत्रण पर गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार से हापुड़ एडीएम के समक्ष वार्ता की गई जिसमें समाजसेवी पंकज लोधी के किसी भी बिंदु का प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार संतुष्टीकरण जवाब नहीं दे पाए एवं नगर पालिका सीमा में यदि टोल लगा है तो गलत है पूर्व में भी गलत टोल प्लाजा हटाए गए हैं यह कहकर 30 दिन का समय पी डी ने हटाए जाने संबंधित मांगा गया जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा 30 दिन का समय दिया गया एवं साथ ही घोषणा की गई यदि 30 दिन में टोल प्लाजा का संतुष्टीकरण नहीं किया जाता तो वह जनहित में अन्न जल का त्याग कर देंगे वार्ता में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट के युवा प्रदेश महासचिव आमिर चौधरी एवं जिला अध्यक्ष अमित त्यागी भी मौजूद रहे परंतु 30 दिन उपरांत भी बृजघाट टोल प्लाजा हटाई जाने की कोई क्रिया प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी जिसमें पूर्व निर्धारण घोषणा के अनुसार समाजसेवी पंकज द्वारा 30 दिन 20 फरवरी को होने के उपरांत 27 फरवरी से अन जल छोड़ने की घोषणा की पत्रावली दिल्ली लखनऊ एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज दी गई भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष आमिर चौधरी एवं अमित त्यागी ने बृजघाट टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल जी एम पीतम एवं वरिष्ठ पदाधिकारी संजय को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सोप एवं समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा किया जा रहा अन् जल त्याग में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा भी शांति पूर्वक प्रक्रिया में की एवं साथ ही चेतावनी भी दी गई यदि किसी भी प्रकार से अन् जल छोड़ने में या किसी भी प्रकार का अनशन करने वालों के साथ किसी भी दबाब में बाधा उत्पन्न की गई तो बड़ा आंदोलन समस्त संगठन एवं जनता मिलकर करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट टोल प्लाजा के सभी संबंधितों की होगी इस मौके पर अमित चौधरी अमित त्यागी श्रीमती रानी अनुज शर्मा सलीम चौधरी वसीम चौधरी उस्मान हर शरण प्रजापति एडवोकेट बबलू सहगल शिव त्यागी शाहनवाज आशीष शर्मा पिंटू जाटव शाहिद आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहे
0 Comment