बिहार के नवादा में महादलित टोला में कुछ दबंगों ने बुधवार को फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों में आग लगा दी. पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. इस घटना में कई मवेशी भी जलकर मर गए. पीड़ित ग्रामीणों ने गोलीबारी व मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था तब पुलिस ने मामले में कोई ध्यान नहीं दिया. जिसका नतीजा है कि आज गांव को आग के हवाले कर दिया गया है.