बस्ती। अगर कोई पटल सहायक एसपी विजलेंस, सीएमओ, स्पेशल अडिट टीम और पटल सहायक को अभिलेख नहीं देते हैं, और इसके बावजूद सीएमओ कोई कार्रवाई नहीं करते तो यह माना जाएगा, कि सीएमओ की जान प्रेमबहादुर सिंह नामक तोते में अटकी हुई। इतना कमजोर और डरपोक सीएमओ को जिले और सीएमओ कार्यालय के लोग इससे पहले कभी नहीं देखा। गलती अगर प्रेमबहादुर सिंह की है, तो महागलती सीएमओ की है। इसी बाबू के अभिलेख न देने के चलते स्पेशल आडिट टीम को बिना किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले बैंरग होना पड़ा। जब कि आडिट टीम के आने की जानकारी सीएमओ और उनके बाबू प्रेमबहादुर सिंह को थी, लेकिन उसके बाद भी आडिट टीम के मांगने बावजूद इन्होंने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। इस सीएमओ के स्थान पर अगर कोई दूसरा सीएमओ होता तो कब तक इन्हें निलंबित करता और अभिलेख गायब करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाता, लेकिन जब राजा ही कमजोर और डरपोक होगा, तो उसका प्रभाव प्रजा पर पड़ेगा ही। अळिालेखों का न देना यह साबित करता है, कि सीएमओ और प्रेमबहादुर सिंह दोनों ने मिलकर ऐसा घोटाला किया, जिसके उजागर होने के बाद दोनों के लिए बहुत बड़ी परेषानी खड़ी हो सकती है। कहने का मतलब चोर सिर्फ प्रेमबहादुर सिंह ही नहीं सीएमओ भी है। प्रेमबहादुर सिंह को अच्छी तरह मालूम हैं, कि अभिलेख देने का मतलब अपने हाथ से फंासी का फंदा तैयार करा जैसा होगा। तभी तो यह अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे है। सवाल इनके अभिलेख उपलब्ध कराने का नहीं बल्कि सवाल उस सीएमओ का जो अभिलेख उपलब्ध नहीं करवा पा रहे है। यह वही अधिकारी करता है, जो भ्रष्टाचारी होता है, वरना, एक बाबू की क्या मजाल कि वह अभिलेख न दें। अब देखने वाली बात यष्ह होगी, कि अगर प्रेमबहादुर सिंह ने 25-26 को आने वाले स्पेशल आडिट टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया तो आडिट टीम क्या करेगी? जानकारों का कहना है, कि आडिट टीम अधिक से अधिक रिपोर्ट कर सकती है, कि बाबू ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। बाबू और सीएमओ को अच्छी तरह माजूम हैं, कि बचाव अभिलेख देने में नहीं बल्कि न देने में हैं, रही बात आडिट टीम के रिपोर्ट करने की तो वह लखनउ में देख लिया जाएगा। आडिट टीम अगर यहां नहीं मैनेज हुई तो लखनउ वाले साहब लोग मैनेज हो जाएगे। अब लगभग तय हो गया हैं, कि प्रेमबहादुर सिंह अभिलेख देने वाले नहीं है, भले ही चाहें सीबीआई मांग ले, तब भी यह देने वाले नहीं है। अभिलेख न देने का हर्जाना प्रमोद कुमार मिश्र को भुगतना पड़ रहा है। क्यों कि इनके भी दुकान का षटर तभी खुलेगा, जब प्रेमबहादुर सिंह पत्रावली देगें, तब तक इन्हें वेतन से साग सब्जी खरीदनी पड़ेगी और चाय पीना पड़ेगा। जिस उम्मीद के साथ प्रमोद मिश्र गोरखपुर से बस्ती आए थे, उनकी उम्मीदों पर प्रेमबहादुर सिंह पिछले कई महीनों से पानी फेर रहे है। प्रमोद मिश्र के पास कोई ठेकेदार या जरुरतमंद इस लिए नहीं जाता, क्यों कि उसे मालूम हैं, कि यह किसी काम के नहीं हैं, यह काम के तब होगें, जब इनके पास पत्रावली आएगी। एक बाबू पिछले पांच साल से मलाई खा रहा है, और दूसरा बाबू अभी तक मलाई को चख भी नहीं पाया। सीएमओ ही एक ऐसा कार्यालय हैं, जहां पर लोग हैं, जो एक साथ डाइनिगं टेबुल पर नाष्ता और भोजन नहीं करते। प्रेमबहादुर सिंह को जहां इस बात का डर का डर है, कि कहीं पत्रावली प्रमोद मिश्र को दे दिया तो उनका राज खुल जाएगा, वैसे भी सभी की निगाहें प्रेमबहादुर सिंह पर जमी हुई है, अधिकांश लोग इन्हें निपटाना चाहते हैं, हो सकता है, कि ऐसे लोगों की मंशा आडिट टीम के जरिए इन्हें निपटाने की पूरी भी हो जाए। यही हैं, एकजुट न होने का परिणाम। अगर प्रेबहादुर सिंह निपट गए तो यह उनके विरोधियों की बड़ी कामयाबी होगी।