अंबानी के बेटे-बहू ने हनीमून पर मचा दी हद, रिजॉर्ट के एक रात की कीमत सुन उतर जाएगा सारा अमीर होने का नशा

अंबानी फैमिली का न्‍यूली वेड कपल इन दिनाें कोस्‍टा रिका में अपना हनीमून मना रहा है। क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिहाज से दुनिया में यह जगह बेहद सुंदर और कपल्‍स की फेवरेट होती है। यहां अनंत राधिका जिस होटल में रुके हैं, उसका एक रात का किराया इतना है कि एक लक्‍जरी कार आ जाए।

इन दिनों न्‍यूली वेड कपल अनंत और राधिका अंबानी अपने हनीमून पर हैं। उन्‍हें कुछ दिनों पहले पेरिस ओलंपिक में भी देखा गया था। नेट पर मिली जानकारी के अनुसार, वे अपना हनीमून कोस्‍टा रिका में बिता रहे हैं। बता दें कि कोस्‍टा रिका मध्य अमेरिका में स्थित एक छोटा सा देश है।

इसे दुनिया के बेस्‍ट डेस्टिनेशन्‍स में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा देश है,जिसके पास 1948 से कोई सेना नहीं है। यह इतना छोटा है कि पृथ्वी की सतह का कुल 0.03 प्रतिशत हिस्‍सा कवर करता है। इसकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। आइए जानते हैं कोस्टा रिका के उस होटल के बारे में, जहां अनंत-राधिका के रुकने की खबर है।

रिपोट़र्स के अनुसार, कपल गुआना कास्‍ट में स्थित फोर सीजन रिजॉर्ट में क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं। वे कासा लास ओलास में ठहरे हैं। यह रिट्रीट अपने गेस्‍ट के लिए एक से बढ़कर एक लग्जीरियस फैसिलिटी देता है। इस रिजॉर्ट में रुकने का किराया इतना है कि आम आदमी इतने में एक लक्‍जरी कार खरीद ले।

इस रिजॉर्ट में एक रात रुकने का किराया 30,000 डॉलर है। यानी 25 लाख रुपए से ज्‍यादा। यहां से प्रिटा बे का नजारा बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां आप पाम के पेड़ों के साथ ट्रॉपिकल कोर्टयार्ड का मजा भी ले सकते हैं।

इस रिजॉर्ट में एक रात रुकने का किराया 30,000 डॉलर है। यानी 25 लाख रुपए से ज्‍यादा। यहां से प्रिटा बे का नजारा बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां आप पाम के पेड़ों के साथ ट्रॉपिकल कोर्टयार्ड का मजा भी ले सकते हैं।

अगर आप यहां के मास्‍टर बेडरूम में ठहरते हैं, तो यहां से वीरा डोर समुद्र की चट्टानों और पानी का नजारा साफ दिखाई देता हे। इस रिजॉर्ट में मीडिया रूम और 100 फीट का स्‍वीमिंग पूल भी है।