चंडीगढ़

आज श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा भगवान् परशुराम भवन सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में सनातनी नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया 

आज श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा भगवान् परशुराम भवन सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में सनातनी नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया गया। श्री ब्राह्मण सभा के मुख्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों, महिला संकीर्तन मंडली तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित महासचिव श्री उमेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा सनातनी वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया गया। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने बताया कि सनातनी हिंदू वर्ष चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर मार्च के अंत तक होता है। यही फाइनेंशियल ईयर भी जिस आधार पर बही खाते भी चलते हैं। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने बताया कि अगले महीने 10 मई को भगवान् परशुराम जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जायेगी। श्री ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जीवन कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया।