दिल्ली सरकार सामान्य प्रशासन द्वारा CM अरविंद केजरीवाल के मंत्री गोपाल राय के निर्देश को लागू करने से इनकार करने के बाद आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर जब जेल से पत्र लिखता है तो LG और उनका कार्यालय खुश हो जाता है. उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर एलजी को पत्र लिखा था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब उस पर ओछी राजनीति की जा रही है.....'