बस्ती। भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर मुखर होने वाले भाकियू (भानु) के बस्ती मण्डल प्रवक्ता ’चन्द्रेश प्रताप सिंह’ ने सीडीओ को ज्ञापन देकर उनसे सीएमओ डा. राजीव निगम, वीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्र और एनएचएम के बाबू संदीप राय के खिलाफ विजिलेंस जांच की मांग की है। कहा कि इन तीनों ने मिलकर एनएचएम के करोड़ों रुपये का बंदरबांट कर रहे है। कई बार इसका खुलासा भी हो चुका, जांच भी हुई, लेकिन हर बार पैसे और राजनैतिक पहुंच के चलते बचते आ रहें है। कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आवास पर रविवार को 15वें वित्त आयोग के लगभग पांच करोड़ रुपये के बंदरबांट की साजिष रची गई। मण्डल प्रवक्ता ’चन्द्रेश प्रताप सिंह’ ने बताया कि इस घोटाले में तत्कालीन सीएमओ ’डॉ० आर०एस० दूबे’, एनएचएम पटल सहायक ’संदीप राय’ तथा सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज ’अजय कुमार मिश्र’ के विरुद्ध सतर्कता अधिष्ठान में जांच प्रचलित है, जो समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हो चुका है। श्री सिंह ने बताया कि डॉ० आर०एस० दूबे का स्थानांतरण बस्ती से हो चुका है और वर्तमान में ’डॉ० राजीव निगम’ सीएमओ बस्ती हैं। नियमानुसार विजिलेंस जांच से आच्छादित संदीप राय और लगभग 30 वर्षों से बस्ती में जमे तथा नियम विरुद्ध 8 वर्षों से सीएमएसडी स्टोर के प्रभारी बने अजय कुमार मिश्र को तत्काल पटल से हटाना चाहिए था। ’परन्तु वर्तमान सीएमओ डॉ० राजीव निगम आज तक उन्हीं विवादित कर्मचारियों से उसी संवेदनशील पटल पर काम ले रहे हैं। आरोप है कि तत्कालीन और वर्तमान सीएमओ मिलकर एक साजिश के तहत विजिलेंस जांच को प्रभावित कर रहे हैं। जब फाइलें उन्हीं के पास रहेंगी तो साक्ष्यों से छेड़छाड़ और पत्रावलियां गायब होना स्वाभाविक है, जैसा कि पूर्व में प्रेमबहादुर सिंह प्रकरण में हुआ था।’ विजिलेंस जांच से आच्छादित संदीप राय और अजय कुमार मिश्र को तत्काल सीएमओ कार्यालय के संवेदनशील पटलों से हटाकर अन्य विभाग में सम्बद्ध किया जाये। वर्तमान सीएमओ डॉ० राजीव निगम द्वारा जांच प्रभावित करने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के कृत्य की उच्चस्तरीय जांच कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये। सीएमओ कार्यालय बस्ती के पिछले पांच वर्षों के समस्त क्रय-विक्रय का विशेष ऑडिट कराया जाये।
- Loading weather...
- |
- Last Update 07 Oct, 03:38 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment