साक्षात् देवी मां गंगा को मैला होने से बचाने का हो इंतजाम,गंगा की गोद में लाखों का मैला समाएगा

करोड़ों की आस्था गंगा को स्वच्छ करने के दावे हुए, दिखावटी

गंगा मेला में तीस लाख श्रद्धालु,भैंसा,गधा खच्चर का मैला गंगा के तट पर समा जाएगा

गंगा मेला में एक पखवाड़ा जिन देवी देवताओं की पूजा करते है मेला की समाप्ति पर खुले में छोड़ जाएंगे,होता है अपमान,बेकद्री

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: मोक्ष दायिनी,पवित्र पावनी साक्षात देवी स्वरूप मां गंगा को मैला होने से बचाने का संकल्प लें। पौराणिक गढ़ गंगा स्नान मेला दिवंगतों की मुक्ति, शांति के लिए धार्मिक है। गंगा मेला में किसान अत्यधिक आने की वजह से किसान मेला के लिए भी जाना जाता है। मेला में मस्ती करते है तो हुड़दंग करने भी पीछे नहीं होते है जिनकी अपनी व्यवस्था होती है तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी बेबस और बौने साबित होकर रह जाते है जिससे सनातन आस्था धूमिल होती है। 

गंगा की गोद में समाएगा मैला
गंगा स्नान मेला में लाखों आस्थावान श्रद्धालु आते है।  गंगा द्वारा छोड़ी गई जमीन पर मेला स्थल होता है। मेला में 35 लाख श्रद्धालु, बैल,भैंसा,गधा खच्चर का मल, मैला गंगा की गोद में समाएगा। इतना ही नहीं गंगा को स्वच्छ करने के दावे भी फेल हो गए सीवर का मैला भी गंगा में जा रहा है।

देवी देवताओं को छोड़ जाएंगे= 
तीर्थ नगरी गढ़ गंगा  स्नान धार्मिक मेला में श्रद्धालुओं को जिन देवी देवताओं की पूजा कराई जाती है। उन्हीं देवी देवताओं को गंदगी के बीच खुले में छोड़ जाते है क्या? देवी देवताओं में यही आस्था है। देवी देवताओं की भी खुली बेकद्री की जाती है।

गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए जाने के दावे में झूठा=
देश के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में साल 2011 में गंगा को स्वच्छ कराए जाने के लिए योजना चलाई जिसपर साल 2014 में   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी घाट पर कहा कि मैं आया नहीं मुझे मां गंगा ने बुलाया है। गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए जाने को नमामि गंगे योजना चलाई योजना पर 25 हजार करोड़ खर्च किए जाने के बाद भी गंगा स्वच्छ नहीं हुई बल्कि और ज्यादा गंदी हो गई। गढ़ नगर ने सीवर का मैला भी गंगा में पहुंचा दिया।

मां गंगा को बचाओ=
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी सवाल उठ रहे है जिसे सफल नहीं बनाया जा सका। आओ अब मां गंगा को बचाओ गंगा साक्षात् देवी है। करोड़ों की आस्था के साथ  रोजगार देकर भरण पोषण करती है। आओ मां गंगा को बचाने का संकल्प लें।