×
latest news trending big news
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर  बयान ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 08, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. शनिवार को उन्होंने साफ किया कि जब तक शांति नहीं पनपती तब तक पाक से कोई संवाद नहीं #tejyugnews शाह की पाकिस्तान से बातचीत को लेकर ताजा टिप्पणी जम्मू कश्मीर में चुनावी जनसभा के दौरान आई है. केंद्र शासित प्रदेश की पहली चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा कि पहली बार भारत के...

पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में रहकर बयानबाजी से बचना चाहिए. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 07, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में रहकर बयानबाजी से बचना चाहिए.

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना और भारत को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने शेख हसीना को नसीहत देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में रहकर बयानबाजी से बचना चाहिए. यूनुस ने ये भी कहा कि वह भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे, लेकिन हसीना को तब तक चुप रहना चाहिए. नहीं तो इससे दोनों देशों में दिक्कतें पैदा...

फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से तुर्की के एर्जुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 07, 2024

फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से तुर्की के एर्जुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया

मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से तुर्की के एर्जुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है. इस प्लेन के शौचालय में एक टिशू पेपर पर 'विमान में बम है' लिखा मैसेज मिला था, जिस वजह से रूट डायवर्ट किया गया. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट सुरक्षित रूप से एर्जुरम पहुंच गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं.

हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 07, 2024

हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया

हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है जिसमें वो ये कहते दिख रहे हैं कि हरियाणा में प्रदेश स्तर पर सपा के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं है. यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सपा का यहां कोई जनाधार नहीं है. जिस पर BJP अखिलेश की चुटकी ली है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने  एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि कांग्रेस...

मणिपुर में हिंसा थम नहीं रही है ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 07, 2024

मणिपुर में हिंसा थम नहीं रही है

मणिपुर में हिंसा थम नहीं रही है. अब राज्य के पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से हमला हुआ है. बिष्णुपुर जिले के मोइरांग इलाके में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास पर रॉकेट दागा. इस हमले में बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. 

कश्मीर में शांति सड़कों पर किसी भी सशस्त्र सेना के बिना होनी चाहिए. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 06, 2024

कश्मीर में शांति सड़कों पर किसी भी सशस्त्र सेना के बिना होनी चाहिए.

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि कश्मीर में शांति सड़कों पर किसी भी सशस्त्र सेना के बिना होनी चाहिए. फारूक अब्दुल्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आपके पास यहां कितने सैनिक हैं? कितनी ताकतें हैं? स...

अमन सहरावत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 06, 2024

अमन सहरावत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

पिछले दिनों पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके बाद अमन सहरावत को खूब तारीफें मिली. बहरहाल, अब अमन सहरावत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले. अखिलेश यादव ने अमन सहरावत से मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर की हैं.

शिक्षकों की सैलरी IAS अधिकारी की तुलना में ज्यादा होनी चाहिए ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 06, 2024

शिक्षकों की सैलरी IAS अधिकारी की तुलना में ज्यादा होनी चाहिए

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक शिक्षक का वेतन एक आईएएस अधिकारी से अधिक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भारत 2047 तक एक विकसित देश बनना चाहता है तो शिक्षकों की सैलरी IAS अधिकारी की तुलना में ज्यादा होनी चाहिए. उन्होंने दूसरे देशों का भी उदाहरण दिया.

2027 में सरकार बदलेगी तो बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ होगा ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 04, 2024

2027 में सरकार बदलेगी तो बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ होगा

UP की सियासत में इन दिनों बुलडोजर चर्चा का विषय है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि साल 2027 में सरकार बदलेगी तो बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. अब सीएम योगी ने इस पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि बुलडोजर जैसी क्षमता जिसके अंदर हो वही बुलडोजर चला सकता है. बुलडोज़र चलाने के लिए दिल और दिमाग होना चाहिए.

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का दबदबा सिनेमाघरों में कायम ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 04, 2024

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का दबदबा सिनेमाघरों में कायम

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का दबदबा सिनेमाघरों में कायम है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस से इसका खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है. 'स्त्री 2' ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में खूब नोट छाप रही है. अब फिल्म वर्ल्डवाइड 700 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बन गई है. रिपोर्ट की मानें तो 'स्त्री 2' ने 19 दिन में वर्ल्डवाइड...

Page 190 of 258