बस्ती गोंडा के तांत्रिक बाबा गुरु प्रदीप अग्रहरि और चेला प्रेम रोज बस्ती की भाली महिलाओं को तांत्रिक विधा के जरिए फंसा कर लाखों लूट कर चले जा रहे हैं, दो दिन में दो स्थानों पर इस गुरु और चेला बाबा ने दो महिलाओं को ठगा और उनसे नकद और जेवर सहित लगभग छह लाख लेकर चंपत राय की तरह चंपत हो गए। सोनहा थाना क्षेत्र के करायन की रहने वाली महिला मालती देवी पत्नी दीपनरायन का बेटे की मौत का डर दिखाकर मंगल सूत्र सहित ले उड़ा। इस बार तांत्रिक बाबा के नया शिकार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगलबाजार निवासी मशहूर फर्म भगवत लाल राजेश कुमार पंसारी कुमार को बनाया। लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया कि वादी के छोटा लड़का अमित गुप्ता उम्र 19 वर्ष 7 मई 2026 को अयोध्या मे पानी के तेज बहाव में चला गया और अभी तक वापस नहीं आया के सम्बन्ध मे वादी कि माता मोनी देवी को बाबा प्रदीप कुमार अग्रहरी निवासी ग्राम टेंमनहवा थाना गौरा चौकी जिला गोण्डा द्वारा अपने चेला प्रेम के साथ मिलकर वादी के गैर मौजुदगी में वादी के घर में सात अगस्त 26 को रात 8.30 बजे पूजा करके हमारे लडके को वापस लाने का विश्वास दिलाया। वादी कि पत्नी से पूजा का सामान मगांया। जिस पर बाबा प्रदीप अग्रहरी व चेला प्रेम द्वारा नसीला पदार्थ को घर में धुआं कर वादी के पत्नी को अचेत कर बड़ा मंगलसूत्र, सोने की चैन, अगंूठी जिसका वजन 35 ग्राम तथा 50 हजार रुपया नगद ले भागा। इस संबध में राजेश गुप्ता पुत्र स्व0 चिरांजी लाल निवासी मंगल बाजार फर्म भगवत लाल राजेश कुमार पंसारी थाना पुरानी बस्ती ने प्रदीप कुमार अग्रहरी(बाबा) पुत्र अज्ञात निवासी टेमंनहवा थाना गौरा चौकी जनपद गोण्डा और प्रेम( बाबा का चेला) पता व पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गुरु और चेला ने सबसे बड़ा हाथ पंसारी की पत्नी पर मारा। इस तरह तांत्रिक बाबा पता नहीं कितनों को अपना शिकार बनाया होगा, इसका अंदाजा दो दिन में दो मुकदमा दर्ज होने से लगता। पुलिस का कहना है, कि पहली बात किसी भी महिला को किसी भी बाबा पर विष्वास नहीं करना चाहिए। दोनों मामलों में बेटों के नाम पर ही ठगी की गई।
- Loading weather...
- |
- Last Update 07 Oct, 04:05 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment