बस्ती। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आंध्र में नानवेज खाना खाने वाला फोटो वायरल हुआ, और इस फोटो को खुद नितिनजी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। और लिखा था, कि आज मैंने अपनी पार्टी के साथियों के असली आंध्र खाने का आंनद लिया। इसी को जब तेजयुग के संपादक धर्मपाल सिंह ने खबर लिखी कि एक तरह योगीजी अपने प्रदेश में श्रावण माह भर मांस मछली की बिक्री पर रोक लगा रखी, और दूसरी तरफ पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष श्रावण मास में नानवेज खा रहे है। यह खबर जब प्रकाशित हुई और वेबसाइड पर डाली गई तो गढ़मुक्तेश्वर चौकी से एक फोन आया, और कहा कि संपादकजी पोस्ट को त्वरित हटा दीजिए, नही ंतो मुकदमा हो जाएगा, इस पर संपादक ने पूछा कि क्या किसी ने इसकी शिकायत की है, अगर की है, तो उसकी कापी भेजिए। संपादक की ओर से कहा गया कि कोई फेक न्यूज नहीं हैं, तो फिर मुकदमें की धमकी क्यों दी जा रही है, कहा कि जो पोस्ट खुद राष्टीय अध्यक्ष डाल रहे हो, वह कैसे फेक हो सकता है? संपादक ने पोस्ट हटाने से स्पष्ट मना कर दिया और कहा कि पोस्ट तो नहीं हटेगी, अगर आप को मुकदमा दर्ज करना हैं, तो करो, लेकिन पोस्ट नहीं हटेगी। पुलिस वालों को भाजपा को दोहरा चरित्र दिखाना पसंद नहीं आया। अभी तक पुलिस पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देती आ रही है, और अब तो संपादकों के खिलाफ भी वाहवाही लूटने के लिए मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगी है। इसे लेकर पत्रकारों की ओर से पुलिस की ओर से संपादक को दी गई धमकी की कड़ी निंदा की है, और कहा कि सरकार और पुलिस जिस तरह पत्रकारों की आवाज को मुकदमा दर्ज कराने के नाम धमकी दे रही है, यह धमकी चलने वाली नहीं हैं, कहा गया कि पत्रकार किसी धमकी से नहीं डरता, चाहे वह धमकी पुलिस की ओर से दी गई हो या फिर नेताओं या फिर माफियों की ओर से दी गई हो।
- Loading weather...
- |
- Last Update 07 Oct, 05:02 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment