बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर मे जनसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय एवं संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने की।
जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 30 सितम्बर के बाद सरकार ने पेंशनरों का चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का बिल आफलाइन लेना बंद कर दिया है। इससे पेंशनरों को काफी परेशानी हो रही है। बुजुर्गों को साइबर कैफे का चक्कर लगाना पड़ रहा है फिर भी एक बार मे आवेदन नही हो पा रहा है। दूर दराज तथा गांव के रहने वालें पेंशनर के लिये आनलाइन आवेदन करना बेहद कठिन हो गया है। नये नियम से बुजुर्गो का इलाज प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा पेंशनर्स सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं अपर मृख्य सचिव वित्त ने एसोसिएश के प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव को आध्वासन दिया था कि पेंशनरों की समस्याओं को देखते हुये चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल आफलाइन लिये जाने पर विचार किया जायेगा।
लेकिन इसके बावजूद चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का आवेदन आनलाइन कर दिया गया। इसे आफलाइन स्वीकार किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व के अवाह्न पर आज प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आयोजन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतृ आवेदन की प्रक्रिया आनलाइन होने के साथ साथ आफलाइन भी स्वीकार करने की सुविधा प्रदान की जाये। जो सक्षम होंगे वे आनलाइन आवेदन करेंगे और जो अक्षम होंगे वे आफलाइन सुविधा का लाभ उठायेंगे। जब तक ऐसा नही होगा आन्दोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र न भी आफलाइन आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होने विधायकों व विधान परिषद सदस्यों के लिये आफलाइन व्यवस्था पर सवाल उठाया।
किशोरी लाल विशुनचन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, इंजी. देवीसहाय शुक्ल, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, श्यामधर सोनी, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, भानुप्रताप सिंह, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। उपरोक्त अवसर पर सुरेशधर दूबे, सुरेन्द्रनाथ तिवारी, सुरेन्द्र नाथ उपाध्याय, रामकुमार पाल, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, देवनरायन प्रजापति, श्रीगोपाल त्रिपाठी, छोटेलाल यादव, अंगीरा प्रसाद, सुरेश चन्द्र तिवारी, अमरजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतकुमार नंदन, भगवान सिंह, राकेश सिंह, बुद्धिसागर पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्र, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जोखू यादव, प्रेमप्रकाश मिश्र, इस्लाम अंसारी, केपी दूबे, साधूशरण शुक्ल, हरिश्चन्द्र शुक्ल, उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, विजय प्रताप सिंह, योगेन्द्रनाथ यादव, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, शिवकुमार उपाध्याय, ओंकार सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, मो. युसुफ, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, सूर्यकान्त मणि त्रिपाठी, मो. कमाल, मिश्रीलाल, लोकमान्य पाण्डेय, कमलनयन उपाध्याय, पुजारी सिंह, मो. सिद्धीक, धर्मप्रकाश उपाध्याय, इंजी. हरिश्चन्द्र वर्मा, यशोदानंद यादव, राणा संग्राम सिंह, राममिलन चौधरी, राजदेव यादव, जगप्रसाद त्रिपाठी, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 Comment