बस्ती। जनता के बीच जाने के लिए किसी भाजपा नेता के लिए न तो कोई अभियान और न किसी कार्यक्रम का ही सहारा लेना चाहिए। जब भी मौका मिले, जनता के बीच चले जाना चाहिए। भले ही चाहें सप्ताह में एक दिन ही क्यों न जाएं, लेकिन जाना चाहिए, ताकि लोगों को यह न लगे कि भाजपा नेता तभी आते हैं, जब उन्हें वोट मांगना होता है। जनता के बीच जाने की जरुरत इस लिए भाजपाईयों के लिए आवष्यक हैं, क्यों कि जनता नाराज है। अगर कोई नेता सप्ताह में दस लोगों की भी नाराजगी दूर करता है, तो समझो उसने सौ को अपना बनाया। चेंबर या कार्यालय में बैठकर पार्टी नहीं चलाई जा सकती है, और न रुढे हुए लोगों को ही मनाया जा सकता है। नेताओं को उन गांव और बूथों पर अवष्य जाना चाहिए, जिस गांव के लोग भाजपा के नेताओं से अधिक नाराज है, और जो बूथ उनका बहुत कमजोर है। हालांकि नेताओं पर मीडिया के किसी भी सुझाव पर असर नहीं पड़ता, अगर पड़ता तो हरीश द्विवेदी नहीं हारते। हारने के बाद बस्ती में डीएम रहे अनिल दमेलेजी ने फोन करके नाम लेकर कहा अगर हरीश द्विवेदी तुम्हारे लिखे सुझाव पर 25 फीसद भी अमल कर लिए होते तो वह तीसरी बार सांसद बनते। नेताओं को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि उनकी जमीनी हकीकत क्या है? जमीन से निकला हुआ व्यक्ति चाहें जितना बड़ा नेता क्यों न हों जाए, उसे अपनी जमीन और गांव वालों को नहीं भूलना चाहिए। जो भूल जाते हैं, उन्हें नेता नहीं बल्कि अवसरवादी कहा जाता है। बस्ती का नेता भले ही दिल्ली में बहुत बड़ा नेता कहलाता हो, लेकिन उसे जीतने के बस्ती आना ही होगा। यह अलग बात हैं, कि बैकडोर से राज्यसभा के सदस्य बन जाए। दिल्ली वाले नेताजी के पास किसी चीज की कमी नहीं, कमी है, तो सांसद पद की, और यह पद उन्हें जनता ही दे पाएगी। मोदी और शाह नहीं दिला पाएगें।
स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने आज कप्तानगंज मंडल के कटरी बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं के जमीनी प्रभाव व उनके अनुभवों की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सात से 12 अप्रैल के बीच चलने वाले श्गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से संवाद करेंगे और सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान के दौरान संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। श्री मिश्रा ने कहा कि गांव चलो अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करना है।
0 Comment