हापुड़ न्यूज़ 

हापुड़, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। हापुड़ जनपद में धरने की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने की।

धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने किसानों की प्रमुख मांगें गिनाईं। उन्होंने सरकार से मांग की कि:
- *जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए* 50,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाए
- *किसानों का पूर्ण कर्जमाफी* की जाए
- *स्नातक किसानों के बच्चों को* 15,000 रुपये प्रति माह भत्ता मिले  
- *गन्ने का मूल्य* 550 रुपये प्रति कुंतल घोषित हो
- *खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक* लगे
- *अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर तुरंत रोक* लगे
- *50 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को* आजीवन पेंशन सुविधा दी जाए
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने स्थानीय समस्याएं उठाते हुए सिम्भावली क्षेत्र में तेंदुए को पकड़वाने, मक्का-धान के क्रय केंद्र बढ़ाने, सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने और घटतौली पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।धरने के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने ADM हापुड़ से विस्तार से वार्ता कर सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर रामेन्द्र सिंधु, मुनेश यादव, शशांक गुप्ता, रामोतार शिशोदिया, मनोज राणा, सचिन राणा, धर्मेंद्र मसंद, सोहन सिंधु, विजयपाल, सरजीत सिंह, धर्म सिंह, अजय सिंह, मोनू चौधरी, मोहित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट