गौरव शर्मा l
ग्रेटर नोएडा l उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि एन०आई० एक्ट 1881 की धारा-138 से संबंधित वादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद न्यायालय, गौतमबुद्धनगर में स्थापित विशेष न्यायालय 138 एन०आई० एक्ट हेतु संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने रिक्तियों के संबंध में बताया कि विविधवाद लिपिक पद– 01 पद, अर्दली – 01 पद तथा चपरासी – 01 पद हैं। ये नियुक्तियां जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में से संविदा के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र पर अपना आवेदन दिनांक 07 मार्च 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रारूप-1 के साथ घोषणा पत्र प्रारूप-2 में देनाअनिवार्य है। विगत दो वर्षों में सेवानिवृत्ति ऐसे आवेदक जिनकी सत्य निष्ठा पिछले 05 वर्षों की प्रमाणित हो, लगन से कार्य करते हो, को वरीयता दी जाएगी। आवेदन का प्रारूप प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायालय गौतम बुद्ध नगर से प्राप्त कर इसी कार्यालय में जमा करना होगा।
0 Comment