हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान जारी है. जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की. विनेश फोगाट ने लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि उस पार्टी को वोट दें जो महिला अधिकारों के लिए लड़ती है. मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि मैं किस पार्टी की बात कर रही हूं. हमें अपना भविष्य समझदारी से तय करना होगा.