हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर, 15जून - हापुड़ जनपद की गढ़मुक्तेश्वर तहसील में रिश्वतखोरी को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि तहसील स्थित आरके ऑफिस में प्राइवेट कर्मचारी काम के बदले खुलेआम पैसे मांगते हैं।स्थानीय किसानों ने बताया कि दाखिल-खारिज, रिकॉर्ड संशोधन और सालाना की फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए फाइलें आगे नहीं भेजी जातीं।
किसानों का यह भी आरोप है कि तहसील में सरकारी कागजातों की जिम्मेदारी प्राइवेट व्यक्तियों को दे रखी है, जो ऑफिस में बैठकर काम करते हैं। वहीं, न्यायिक तहसीलदार कोर्ट में व्यस्त रहने के कारण इन गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाते। ग्रामीणों ने कहा कि तहसील में रिश्वतखोरी बढ़ गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। आरके ऑफिस में तैनात प्राइवेट लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से किसानों में नाराजगी है।किसानों ने जिलाधिकारी हापुड़ से मांग की है कि तहसील से प्राइवेट व्यक्तियों को हटाकर रिश्वत लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही तहसील की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में तहसील के आला अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment