हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, 4 जून - नगर में अतिक्रमण ने विकराल रूप ले लिया है। मुख्य बाजार, सड़कों और फुटपाथों पर दुकानदारों व ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। 
नगर के मेन बाजार, तहसील रोड, रेलवे रोड और बस स्टैंड के आसपास स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या आम हो गई है। दुकानों के बाहर सामान रखने और ठेले-खोमचे लगने से सड़कें संकरी हो गई हैं। कोचिंग बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका व प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। त्योहारों के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है।
नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़कें व फुटपाथ खाली कराने की मांग की है।


मनजीत सिंह कि रिपोर्ट