गंगापुरी महाराज महाकुंभ में अपनी कद-काठी को लेकर सुर्खियों में हैं और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनकी ऊंचाई महज तीन फीट है, यानी जितनी लंबाई पाँच-छह साल के बच्चे की होती है, महाराज जी सिर्फ उतने ही बड़े हैं। हालांकि, उनकी उम्र सत्तावन साल है। कम हाइट की वजह से कई लोग उन्हें "छोटू बाबा" के नाम से बुलाते हैं तो कुछ उन्हें "टाइनी बाबा" कहते हैं।हालांकि, गंगापुरी महाराज अपनी कम हाइट को लेकर कतई निराश नहीं दिखते। उनका कहना है कि महज तीन फीट की ऊंचाई उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी ताकत है। इसी वजह से लोग उन्हें पसंद करते हैं।एक दावा यह भी है कि गंगापुरी महाराज पिछले बत्तीस सालों से स्नान नहीं किए हैं। इसके पीछे उनका एक संकल्प है, जिसकी सिद्धि अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि, वह इस संकल्प को लेकर अधिक खुलासा नहीं करना चाहते।