बस्ती। पत्रकारों एवं मीडिया जगत के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक बस्ती को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर कांग्रेस नेता अनिल त्रिपाठी के विरुद्ध दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज एवं शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। पत्रकारों द्वारा जनहित के मुद्दों को उठाना, शासन-प्रशासन से सवाल करना तथा आमजन की समस्याओं को सामने लाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में पत्रकारों एवं मीडिया के विरुद्ध सार्वजनिक मंच पर कथित रूप से अमर्यादित एवं निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग गंभीर विषय है

 

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि फेसबुक पर की गई संबंधित पोस्ट एवं टिप्पणियों की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही पोस्ट, कमेंट, स्क्रीनशॉट, लिंक, वीडियो, ऑडियो तथा अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कराया जाए, जिससे वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सके और साक्ष्यों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न रहे। ज्ञापन में मांग की गई कि यदि जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध सामने आता है तो प्रचलित कानून की उपयुक्त धाराओं में थ्प्त् दर्ज कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पत्रकारों को किसी प्रकार की धमकी, दबाव अथवा प्रताड़ना से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं विधिक संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी प्रकार का हमला, दबाव अथवा अपमान स्वीकार्य नहीं है पत्रकारिता की स्वतंत्रता एवं पत्रकारों के सम्मान की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पुलिस प्रशासन से प्रकरण में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की