बस्ती। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में डा. वीके वर्मा का कोई सानी नहीं। दोनों क्षेत्रों के प्रति इनकी ईमानदारी और लगन देखने लायक होती है। जिस तरह इन्होंने अपने क्षेत्र में प्राइमरी से लेकर इंटर तक के स्कूलों का जाल बिछाया, उसका सबसे अधिक लाभ क्षेत्र के गरीब परिवार के बच्चों को मिल रहा है। वैसे भी षिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को सबसे अधिक उपयोगी माना जाता है। इन दोनों क्षेत्रों में काम करने का श्रेय बहुत कम लोगों को मिलता है। इन्हीं में एक हैं, डा. वीके वर्मा। इन दोनों क्षेत्रों में जितना नाम और इज्जत इन्होंने कमाया वह बहुत कम लोगों को नशीब हुआ। इसी क्रम में इन्होंने लोहरौली तिलकपुर में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नये भवन का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय के निर्माण और विकास के लिये विधायक के रूप में उनकी भूमिका सदैव बनी रहेगी। कहा कि जिस तरह डा. वीके वर्मा शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अलख जला रहें हैं, वह सरायनीय है।

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस अंचल में शिक्षा क्षेत्र में निरन्तर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी गई है। निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि अति शीघ्र विद्यालय अपना आकार ले लेगा। शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सुरेश चौधरी, ई. रघुनाथ पटेल, डा. सी.एम. पटेल, चन्द्रशेखर वर्मा, राम प्रसाद चौधरी, ई. चन्द्रशेखर, विजय प्रकाश चौधरी, डा. वीरेन्द्र यादव, आलोक त्रिपाठी, राम पूरन चौधरी, अखिल यादव, घनश्याम यादव, अफजल हुसेन अफजल, जगनरायन वर्मा, शिव प्रसाद चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, अमरेश चौधरी, विशाल गुप्ता, शंकर यादव, अर्जुन के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और शिक्षक उपस्थित रहे।