हिंदू सिक्ख एकता समागम सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठित होने पर बल दिया

प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए किसानों का बिजली बिल फ्री किए जाने पर संतोष जाहिर किया गया

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सरदार  इकबाल सिंह ने हिंदू सिक्ख एकता समागम में कहा कि सिक्खों का इतिहास गौरवशाली है देश और हिन्दुओं को बचाने का काम किया है।सिख समुदाय ने समय समय पर अपनी कुर्बानी देकर देश के लिए काम किया है।

दैनिक तेजयुग न्यूज़
सिंभावली गन्ना समिति चेयरमैन सरदार जितेंद्र पाल सिंह के फार्म हाउस पर आयोजित हिन्दू सिक्ख एकता समागम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शाख बचाकर विश्व पटल पर लाने का काम किया है। गुरमीत सिंह ने सिख समुदाय के समर्पण और त्याग की याद दिलाई। कहा सिक्ख समुदाय वर्ग से ऊपर उठकर समर्पित भावना से सबके हित में खुले मन से काम करते है। संकट की घड़ी में भी सब मिलकर एक दूसरे के हित में आगे बढ़ते है यही मजबूती का कारण है। पूर्व विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि हिंदू सिक्ख एकता की बात से सहमत नहीं हूं। हिंदू और सिक्ख दोनों अभिन्न अंग है। एकता की बात उसकी की जाए जो हिंदू होकर दूर हो गए है। पूर्व मंत्री पूर्व विधायक मदन चौहान ने भाजपा की मजबूती के लिए एकता पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए किसान के हित में काम करने और प्रदेश को भय मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त करने पर संतोष जाहिर किया। पुत गुरुकुल के पीठाधीश अखिलानंद,पूर्व मंत्री लखी राम नागर,जितेंद्र पाल सिंह के  पिता चार बार सिंभावली गन्ना समिति के चेयरमैन रहे सरदार सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी का आभार प्रकट कर क्षेत्र के विकास में संगठित होने का संदेश दिया। समागम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन संजीव त्यागी ने तथा संचालन भूमि विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष प्रधान ने की। इस अवसर पर डॉ सोरन सिंह, रामपाल सिंह,राजबल सिंह,संदीप सिंधु,राजीव सिरोही अंकुर,विजय वीर सिंह,संदीप त्यागी,बोबी त्यागी,रहे। हिंदू सिक्ख एकता समागम में ज्यादातर भाजपा से विधायक के दावेदार नजर आए।