ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में जगह-जगह रामलीला का मंचन चल रहा है। नगर के बाराद्वारी मैदान में रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में कल विभीषण-रावण संवाद का मंचन किया गया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

मंचन के दौरान दिखाया गया कि जब विभीषण ने रावण को समझाया कि श्री राम से युद्ध न करें, तो अहंकारी रावण क्रोधित हो गया और गाली-गलौज कर विभीषण को दरबार से निकाल दिया। अपमानित विभीषण इसके बाद भगवान श्री राम की शरण में पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गढ़ विधानसभा से मजबूत दावेदारी कर रहे एडवोकेट सुधीर चौहान पहुंचे। रामलीला समिति ने पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

अपने संबोधन में सुधीर चौहान ने कहा - 
_"राम से श्री राम और फिर मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनने की यात्रा ही रामायण का सार है। रामायण हमें पिता के आदेश का पालन, भाई प्रेम और हनुमान जी जैसे समर्पण का संदेश देती है।"_

दैनिक तेजयुग न्यूज़

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जन्मे राम ने अपने पिता राजा दशरथ के तीन वचनों जो कैकई को राजा दशरथ ने दिये थे उन वचन में से एक वचन - 14 वर्ष वनवास का पालन किया। उनके साथ पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण भी वन गए। वन में ही वानर सेना, सुग्रीव और हनुमान से मिलकर राम, श्री राम बने। राम चाहते तो सेना बुलाकर रावण का वध करा सकते थे, लेकिन उन्होंने वानर सेना को गले लगाकर स्वयं युद्ध किया और रावण वध के बाद वे मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

इस दौरान सपा प्रवक्ता द्वारा कोई राजनीतिक भाषण न देना और किसी भी राजनीतिक दल पर टिप्पणी न करना चर्चा में रहा, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

​​​​​कार्यक्रम में सपा नेत्री नैना गुर्जर, अमित अग्रवाल, डा.सुमित चौहान, शरणजीत गुर्जर, रामलीला समिति अध्यक्ष पुत्र सौरभ जैन, विष्णु दत्त नगर, अमित गौतम, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन, नीरज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रूपेश पंडित, मदन सैनी, नितेश शर्मा, संदीप कश्यप, संजीव शर्मा, नितिन जैन सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।