बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह का लखनऊ से गृह जनपद बस्ती आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। हुआ। घघौआ पुल से लेकर कंपनी बाग चौराहे तक कार्यकर्ताओं, आम जनता, युवाओं, किसानों एवं श्रमिकों’ ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सभासद परमेश्वर शुक्ल, चंद्रेश प्रताप सिंह, आलोक, रितिक श्रीवास्तव, अवनीश मिश्र, पवन श्रीवास्तव, फास्टर लालन पांडेय, दिलीप पांडेय, सत्येन्द्र सिंह, दीपक सिंह, राजन, धर्मेंद्र सिंह, बब्लू श्रीवास्तव, बिजली, अनूप, अनिल मोदनवाल, सचिन शुक्ल, ठेकेदार सिब्बू पाल, प्रभाकर सिंह, अतुल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रालोद ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

हमारा पहला लक्ष्य ’किसान, नौजवान और गरीब’ की आवाज को प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे राजा ऐश्वर्य राज सिंह का जनपद के अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।  घघौआ में कुँवर कामेश्वर सिंह ‘छोटे राजा’ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‘दादा’ और सरोज मिश्रा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रषासक विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह सहित रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के बीच ‘जिंदाबाद’ के नारों के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। काफिला विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, शास्त्री चौक, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज व दक्षिण दरवाजा से गुजरा, जहां पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि बस्ती की जनता का यह प्यार अविस्मरणीय है। रालोद किसानों, नौजवानों और गरीबों की पार्टी है। उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता की समस्याएं सरकार तक पहुंचाना होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के चुनाव में रालोद बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्वागत में राजेश सिंह एडवोकेट, राय अंकुरम, अखिलेश सिंह, बब्बू खान, अजय सिंह, अतुल सिंह, मोहम्मद इदरीश सभासद, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, वकास अहमद, विवेक चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, विनय सिंह, अभिजीत सिंह, भावेष पाण्डेय, तेजा , मनोज सिंह, पप्पू सोनकर सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे। ’किसान’ को उसकी फसल का सही दाम, ’नौजवान’ को रोजगार और ’प्रदेश’ के विकास में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना ही रालोद का संकल्प है। बस्ती की धरती से मुझे जो मान-सम्मान मिला है, मैं उसे दोगुना करके लौटाऊंगा। आइए मिलकर एक मजबूत, खुशहाल और किसान-हितैषी उत्तर प्रदेश का निर्माण करें।