हापुड़
हापुड़ जिले में खनन अधिकारी को गुमराह कर खनन माफिया कर रहा अवैध मिट्टी खनन। रोड पर खुलेआम दौड़ा रहे अवैध मिट्टी से भरे डंफर व ट्रैक्टर ट्रॉली।खनन माफिया ख़बर प्रकाशित होने पर थोड़ी सी परमिशन कराकर कर रहे ओवर से ज्यादा अवैध मिट्टी खनन।
हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ व थाना हापुड़ देहात क्षेत्र काटीखेड़ा व हापुड़ गढ़ रोड पर खुले आम चल रहे अवैध मिट्टी से भरे डंफर श्याम होते ही रोड पर दौड़ रहे ये अवैध मिट्टी से भरे डंफर बन सकते हैं कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण।खनन अधिकारी नहीं कर पा रहे इन अवैध मिट्टी से भरे डंफर पर कोई कार्यवाही जनपद हापुड़ के काटीखेड़ा उपेडा व छावनी के आस पास में चल रहे अवैध मिट्टी से भरे डंफर।अवैध खनन करने वालो को आखिर क्यों नहीं है इन्हें प्रशासन का कोई खौफ। खनन माफिया बताते हैं अपनी सैटिंग अवैध खनन का गोरख धंधा आए दिन ट्रैक्टर ट्राली व डमफर से होता रहता है कोई ना कोई बड़ा हादसा।सड़कों पर दौड़ रहे अनियमित होकर मिट्टी से भरे डंफर जो कि बिना परमिशन के कर रहे अवैध खनन।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियमो की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां दबंग खनन माफिया का कहना है कि हमारा खनन अधिकारी को पैसा जाता है इसलिए हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।देखा जाए तो खनन माफिया का कहना भी ठीक है इसलिए खनन अधिकारी इन माफियों पर कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं।राजस्व को लगा रहे हर महीने करोड़ों का चुना जल्द होने वाला है बड़ा खुलासा डीएम के इतने सख्त निर्देशों के बाद भी कर रहे हैं खनन माफिया अपनी मनमानी।
0 Comment