हापुड़ न्यूज़ 



गढ़मुक्तेश्वर, 
स्थित एसएस गार्डन में किसान मजदूर संगठन, जनपद हापुड़ द्वारा संगठन पुनर्गठन एवं विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने की बैठक में किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई

बैठक के दौरान संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए रसूलपुर निवासी सुधीर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष तथा वीरेंद्र गिल को जनपद हापुड़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया
इस अवसर पर रामेंद्र सिंधु, संजय त्यागी, जोगिंदर सिंह, कपिल त्यागी, रजतिलक त्यागी, मोनू चौधरी, अजय, सचिन चौधरी, सोहन सिंधु, दाताराम, मुरसलीन, नवदीप, सरजीत सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों किसानों, मजदूरों और समर्थकों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट