गॉड ब्लेस ह्यूमुनिती ट्रस्ट के द्वारा गरीब 250 बच्चों को आयोजित कार्यक्रम में दी किताब
ओमप्रकाश गौतम
बहादुरगढ़: सरकारी स्कूल लगातार बंद होने स्कूलों में असुविधाओं के कारण गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे है। पलवाड़ा गॉड ब्लेस हुमयूनिटी चेरिटेबल ट्रस्ट गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर आगे बढ़ाने में लगे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ ताल्हा इज़लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 बच्चों से शुरू कर अब 250 बच्चों को शिक्षा से जोड़कर शिक्षा देने का काम किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि देश में सड़क,किसानों को बिजली,दी वही बच्चों को शिक्षा देकर तरक्की की है। आज देश विश्व पटल पर आगे निकला है। एसडीएम श्री राम यादव ने भी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही अच्छा नागरिक बनते है जिससे परिवार और देश तरक्की करता है। सरकार ने सेवा संकल्प अभियान से शिक्षा से जोड़कर विकास कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव मेघराज सिंह,बोबी सिंह,को इजलाल खान ने पटका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ ताल्हा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई साल से हिन्दू धार्मिक कार्यक्रमों में हिंदू मुस्लिम की खाई पाटकर समर्पित होकर सेवा कार्य किया तो गरीब बच्चे शिक्षा से दूर नजर आए। 20 बच्चों से निःशुल्क शिक्षा देने का काम शुरू किया तो आज 250 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। सभी बच्चों को किताब देकर अभियान को सफल बनाए जाने पर सभी सहयोगियों का आभार है।
0 Comment