ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज रेलवे रोड, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ की छात्राओं ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।
कॉलेज की छात्रा दीशु चौहान ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
विजेता छात्रा के कॉलेज पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा एवं आईक्यूएसी समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने छात्रा को प्रमाणपत्र देकर उसका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही युवा महोत्सव में खेल प्रशिक्षक सौरभ तोमर को निर्णायक मण्डल के रूप में नियुक्त किया गया था। कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस चौहान को भी उत्कृष्ट सहयोग के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त सहायक प्राध्यापक, निर्णयक मण्डल के सदस्य एवं विजेता छात्राएं मौजूद रही।
0 Comment