बस्ती। ब्राह्मण महासभा परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण महासभा से बड़ी संख्या में ब्राह्मण जुड़े हुए हैं, ब्राह्मणों के सामाजिक उत्थान के लिए जो भी आवश्यक होगा उस कार्य को किया जाएगा श्री शुक्ल ने पदाधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संगठन में पारदर्शिता आवश्यक है सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए । कहा कि जिन्हें भी ब्राह्मण महासभा से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो उन्हें मुझसे व्यक्तिगत सम्पर्क करना चाहिए।
राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण महासभा में अभी तक पूरी पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य करवाया गया निर्माण समिति द्वारा आय व्यय का विवरण प्रत्येक बैठक में निरन्तर सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य नारायण शुक्ल सत्ते ने कहा कि ब्राह्मण महासभा एक सामाजिक संगठन है मन्दिर निर्माण के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमो के लिए समर्पित है जिन्हें राजनीति करना हो उन्हें राजनीतिक दलों में सम्भावना तलासनी चाहिए। संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी ने कहा कि शोसल मिडिया पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए यदि किसी कोई आपत्ति है तो वह आपत्ति सम्बंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखना चाहिए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ शुक्ल ने कहा कि 2002 से आजतक जितना भी आय-व्यय हुआ है एक एक पैसे का हिसाब मौजूद है सारा हिसाब किताब एकदम पारदर्शी है जिन्हें भी देखना चाहें वह लिखित रुप से प्राप्त कर सकता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों की एकजुटता और आपसी संवाद निरन्तर होना चाहिए, संवादहीनता तमाम गलतफहमियों का कारण बन जाता है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय के इस्तीफे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिलाध्यक्ष नवीन दूबे, महामंत्री संजय शुक्ला, जिला मिडिया प्रभारी सौरभ दूबे, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, जिला मंत्री विनय त्रिपाठी, आकाश पाण्डेय, आलोक मिश्रा अनुराग शुक्ल, राकेश कुमार पाण्डेय, वृहस्पति मणि त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, दिनेश तिवारी, विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 22 Jul, 03:44 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment