बहादुरगढ़, उत्तर प्रदेश:- पूरा मामला जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी का है। जहां  18 जुलाई की रात को मुंशीलाल के घर से गैस से भरा सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित ने 112 पर कॉल करके सिलेंडर चोरी होने की सूचना दी। 112 पुलिस पीड़ित को थाने में तहरीर देकर आने के लिए कह कर चली गई। पीड़ित के द्वारा थाना बहादुरगढ़ में तहरीर दे दी गई। दो से तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके मुवाने के लिए पीड़ित के घर तक नहीं पहुंची। तथा न ही पीड़ित के पड़ोस के घर में लग रहे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। सूत्रों की माने तो  इसी घटना से एक दिन पहले चोरी की एक वारदात और हुई थी जिसमें चोरों के द्वारा गांव के बाहर महामाई माता के मंदिर से पीतल का कलश भी चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसकी कीमत दो से ₹3000 होगी। अब चोरों के हौसले बुलंद माने या कानून की चोरों को छूट। अभी देखना यह भी है कि बहादुरगढ़ पुलिस सतर्क होती है या फिर चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं घटित होती रहेंगी।