श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जलाभिषेक किया

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जलाभिषेक किया

गढ़मुक्तेश्वर न्यूज़

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जलाभिषेक किया 

गढ़मुक्तेश्वर में शिवरात्रि पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ प्राचीन शिव मंदिरों में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को सजाया गया और गढ़मुक्तेश्वर। शिवरात्रि पर्व पर गढढ़ ्षेत्र क प्राचीन शिव मंदिरोंमें श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ पड़ी। नक्का कुआं, कल्याणेश्वर महादेव और भूतेश्वरलाल मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बुधवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं नेगंगा स्नान कर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बुधवार सुबह से ही गोमुख और हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवडियों ने मंदिरों में जल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन भी चलते रहे। उधर, मंदिरों को फूलमालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों सजाया गया था।कर्ड स्थानों पर भंडारे और जल सेवा शिविर भी "लगाए गए। प्रशासन मुसतैद रहा श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। महिला पुलिसकर्मी को भी लगाया गया। मंदिरों के आसपास सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रही।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *