लोक सभा चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने अजीत सिंह को नियुक्त किया चंडीगढ़ का मुख्य प्रवक्ता

लोक सभा चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने अजीत सिंह को नियुक्त किया चंडीगढ़ का मुख्य प्रवक्ता

लोक सभा चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने अजीत सिंह को नियुक्त किया चंडीगढ़ का मुख्य प्रवक्ता

 सुनील कुमार पांडे चंडीगढ़

 पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्य वक्ता के साथ-साथ चुनाव कमेटी का प्रमुख भी नियुक्त किया

 भाजपा से कोई गठबंधन नहीं, अकाली दल अपने बल पर लड़ेगा चंडीगढ़ लोक सभा चुनाव : हरदीप बुटेरला

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लोक सभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेड यूनियनों समेत विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों में अहम पदों पर रह चुके अजीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ का मुख्य प्रवक्ता और चुनाव कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां सेक्टर 28 स्थित पार्टी कार्यालय में यह नियुक्ति की।

      अकाली दल ज्वाईन करने उपरांत अपने बारे जानकारी देते हुए अजीत सिंह ने कहा कि वे भारतीय मजदूर संघ के आल इंडिया (लोकल बाडीज) सचिव और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे कर्मचारियों के 41 विभिन्न एसोसिएशनों पर आधारित कर्मचारियों की कोआर्डीनेशन कमेटी के अध्यक्ष और चंडीगढ़ सिटीज़न अवेयरनैस काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं।

     उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे बाखूबी निभाएंगे। लोक सभा चुनाव में चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल द्वारा घोषित किये जाने वाले उम्मीदवार के चुनाव प्रचार को पूरी टीम के साथ मिलकर शिखर पर पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।

     इस मौके पर अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने पूरी चुनाव कमेटी टीम से अपील की कि वे अजीत सिंह को अधिक से अधिक चुनाव प्रचार में सहयोग करें और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

       श्री बुटेरला ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल का चंडीगढ़ में भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है, अकाली दल अपने बल पर लोक सभा चुनाव लड़ेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *