एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 21 January, 2025 19:10
- 122

एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है
कि गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश में एक कुश्ती खिलाड़ी था। पुलिस ने रविवार को शरीफुल को इस मामले में गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच ने बताया, "शरीफुल जिला और राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। कुश्ती खिलाड़ी होने के कारण शरीफुल शारीरिक रूप से काफी मजबूत था, जिसकी वजह से उसने सैफ पर हावी होने की कोशिश की।" पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शरीफुल ने यह हमला किन कारणों से किया।
Comments