बिनेद्र कुमार सिंह अध्यक्ष तो कुंदन सिंह बने प्रबंधक
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 20 May, 2025 21:35
- 104

बिनेद्र कुमार सिंह अध्यक्ष तो कुंदन सिंह बने प्रबंधक
-बहादुरपुर ब्लाक के गौतम इंटर कालेज पिपरा गौतम के प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न
बस्ती। बहादुरपुर ब्लाक के गौतम इंटर कालेज पिपरा गौतम के प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। कार्यकारणी सदस्यों के द्वारा बिनेद्र कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष व कुंदन सिंह को प्रबंधक निर्विरोध चुना गया। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल द्वारा गौतम इंटर कालेज पिपरा गौतम के प्रबंधन समिति का चुनाव कराने के लिए उदयभान वर्मा को प्रवेक्षक नामित किया गया था। इनकी देखरेख में पूर्व निर्धारित समय पर विद्यालय प्रांगण में चुनाव कार्य शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यकारणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बिनेद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, अशोक सिंह को उपाध्यक्ष व कुंदन सिंह को निर्विरोध प्रबन्धक चुना। कार्यकारिणी के तीन सदस्य राजीव कुमार सिंह, अन्तर्यामी सिंह, व ध्रुवचन्द्र यादव निविरोध हुए। नामित तीन सदस्यों में विद्यालय के पदेन प्रधानाचार्य रामप्रीत यादव, प्रवक्ता विनोद कुमार व सहायक अध्यापक हृदयनारायण राम चुने गये। समिति के अध्यक्ष बिनेद्र कुमार सिंह ने कहा कि गौतम इण्टर कालेज निरंतर विकास कर रहा है। क्षेत्र में बेहतर शिक्षा का महौल स्थापित करने के साथ बच्चों का भविष्य सवंर रहा है। उपाध्यक्ष अशोक सिंह व प्रबंधक कुंदन सिंह ने कहा कि पूरा प्रयास है कि विद्यालय नित नये कीर्तमान को स्थापित करे। इसमें शिक्षक व पदाधिकारी दोनों भरपूर कोशिश कर रहे हैं। पहले से काफी बदलाव भी होता दिख रहा है। इस मौकै पर राज बहादुर सिंह, दुर्गेंद्र बहादुर सिंह, आशुतोष सिंह, हरविलास सिंह, तेज बहादुर चौधरी, रामलाल सिंह, राम प्रकाश सिंह, शिक्षक अनूप कुमार सिंह, आलोक सिंह, पंकक सिंह व लिपिक संवर्ग से कृष्णकांत श्रीवास्तव एवं अनिल कुमार उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
Comments