बाल्मीकी समाज के युवा नेता सुनील कुमार भाजपा में शामिल हुए
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 19 March, 2024 21:23
- 133

चंडीगढ़
बाल्मीकी समाज के युवा नेता सुनील कुमार भाजपा में शामिल हुए
सुनील कुमार पांडेय
प्रधानमंत्री द्वारा एससी वर्ग के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने के प्रति उत्साह-हुकुम चंद
चंडीगढ़। बाल्मीकी समाज के युवा नेता सुनील कुमार अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकुम चंद,प्रदेश प्रवक्ता व एससी मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा और एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खैरवाल,एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय टांक ने भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।
महामंत्री हुकुम चंद और एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खैरवाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा की सरकार द्वारा सभी वर्गों के साथ साथ विशेष रुप से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं,उससे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। अगले दिनों में और भी कई समुदायों के जागरुक लोग भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास कार्यों का इतिहास रचा है। शिक्षा,चिकित्सा और जनहित के कार्यों की गति मिली है।
बाल्मीकी समाज के युवा नेता सोमवार देर शाम को ढोल ढमाके और सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय सेक्टर-33 पहुंचे। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सुनील कुमार और उनके सहयोगियों को स्वागत किया।
Comments