अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला शोषण विरोधी दिवस के तौर पर मनाया
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 8 March, 2024 21:10
- 169

चंडीगढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला शोषण विरोधी दिवस के तौर पर मनाया
चंडीगढ़ 7 मार्च 2024 – फ़ैडरेशन ऑफ यूटी एम्प्लॉईस अँड वर्कर्स चंडीगढ़ की महिला विंग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला शोषण विरोधी दिवस के तौर पर मनाया। इस मौके पर यूटी व एमसी की महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर बल भवन सैक्टर 23 मे विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता फ़ैडरेशन की उप प्रधान व महिला उपसमिति की संयोजक रेखा शर्मा ने की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुये सुनीता शर्मा, रेखा गोरा, सुरिन्दर कौर, वंदना सेखावत, लख्विंदर कौर, जसप्रीत कौर, अनीता कुमारी आदि पदाधिकारिओं ने महिला दिवस की महत्ता बारे चर्चा करते हुये उसके उद्देश्य बारे कहा की इस आयोजन की शुरुआत 1980 में न्यूयार्क शहर मे 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे बेहतर करने व वोट देने के अधिकार के साथ विरोध प्रदर्शन निकाला था, इसके बाद 1911 में महिला दिवस ऑस्ट्रेलिया, डेन्मार्क, जर्मनी, स्वीटचेरलेंड मे मनाया गया, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे मनाने की शुरुआत 1975 मे संयुक्त राष्ट्र ने की। 1996 में एक थीम को अपनाया जिसमें अतीत का जश्न मनाओ व भविष्य की योजना बनाओ लेकिन पूंजीवादी शक्तियों ने आज इसे मनोरंजन का साधन बनाकर रख दिया है जिसके विपरित फैड़रेशन द्वारा आज महिलाओं के शोषण को देखते हुए महिला शोषण विरोधी दिवस के तौर पर मनाया तथा चण्डीगढ़ में 1962 से भारतीय बाल कल्याण परिषद के अधीन चल रही 56 क्रैचों को आँगनवाड़ी के अधीन कर उनकी तनख्वाह आधी से भी कम कर दी है जिसके विरोध में क्रैच कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं परन्तु अधिकारी 125 महिलाओं के शोषण के खिलाफ सुनने को भी तैयार नहीं है। इसी तरह कान्ट्रेक्ट पर काम कर रही सैकड़ों महिला कर्मचारियों पर छँटनी की तलवार लटकाई है। बिजली, सड़क, बागवानी, पब्लिक हैल्थ व स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में काम कर रही हजारों महिला कर्मी प्रशासन के शोषण का शिकार हो रही हैं यहां तक कि उन्हें संशोधित डी सी रेट भी नहीं दिय जा रहा। इस मौके पर फैड़रेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, प्रधान रघवीर चन्द, राजेन्द्र कटोच, हरकेश चन्द, गुरमीत सिंह, एम.सुब्रहमण्यम, सोहन सिंह, हरपाल सिंह, तोपलान, प्रेमपाल, हरजिन्दर सिंह, तरूण जैसवाल समेत फैड़रेशन के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी हाजिर थे। इस मौके पर फैड़रेशन द्वारा 12 मार्च से बाल भवन सैक्टर 23 में लड़ीवार भूख हड़ताल करने व 18 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी विभागों में 2 घंटे की हड़ताल कर शिवालिक होटल सैक्टर 17 में विशाल रैली कर गर्वनर हाउस तक कूच का ऐलान किया गया।
Comments