हापुड़ न्यूज़
*गढ़मुक्तेश्वर, 6 जून* - नेशनल हाईवे-9 पर ब्रजघाट टोल प्लाजा के पास स्थित 'गढ़ ड्रिज़लिंग लैंड' वाटर पार्क में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गर्मी बढ़ते ही वाटर पार्क में बच्चों व युवाओं की भीड़ उमड़ रही है, मगर प्रबंधन की लापरवाही साफ दिख रही है। पार्क में न तो पर्याप्त प्रशिक्षित लाइफ गार्ड तैनात हैं और न ही प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था है। स्लाइड्स के आसपास फिसलन रोकने के उपाय नहीं हैं, पानी की गहराई दर्शाने वाले बोर्ड भी गायब हैं। आपात स्थिति के लिए जरूरी उपकरण जैसे लाइफ जैकेट, रेस्क्यू ट्यूब भी नाकाफी बताए जा रहे हैं।
वहीं सिंभावली क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में नहाते समय एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूटने की घटना हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों के बावजूद जिला प्रशासन व खाद्य-मनोरंजन विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा।
नागरिकों ने जिलाधिकारी हापुड़ से मांग की है कि 'गढ़ ड्रिज़लिंग लैंड' समेत क्षेत्र के सभी वाटर पार्कों व स्विमिंग पूलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। मानकों का पालन न करने वाले संचालकों के लाइसेंस रद्द कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ बंद हो सके।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment