स्मार्ट सिटी के नाम पर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी का ढोंग सुविधायें दुरुस्त नहीं।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- चंडीगढ़
- Updated: 19 March, 2024 21:52
- 160

चंडीगढ़
स्मार्ट सिटी के नाम पर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी का ढोंग सुविधायें दुरुस्त नहीं।
सुनील कुमार पांडेय
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के नाम पर, सरकार से करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी ब्रिज मार्केट का पिलर कभी भी गिर सकता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। आम जनता का आरोप है। स्मार्ट सिटी पर करोड़ों रुपए आए पर ,वह गयें कहां, क्या मुंशीपाल कॉर्पोरेशन करप्शन की दुकान है। जो सिर्फ स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्रीय सरकार से पैसा लेता है। लेकिन काम नहीं करता है। चंडीगढ़ का सेक्टर 17 एक पर्यटक सेक्टर होने के नाते भी, प्रशासन को इसे देखना चाहिए, लेकिन अधिकारी अपने ऑफिस में शायद कुर्सी पर ही समय बिता देते हैं ।एक बार भी सेक्टर की तरफ देखना भी नहीं चाहते,जनता का सवाल है। क्या हादसा होने के बाद प्रशासन की आंख खुलेगी।
Comments